जशपुर में सेवा संकल्प अभियान की अनूठी तस्वीर : जिला मुख्यालय से गांवों तक जला ‘आशीर्वाद का दीया’, योजनाओं की रंगोली ने लोगों को किया आकर्षित.

जशपुर में सेवा संकल्प अभियान की अनूठी तस्वीर : जिला मुख्यालय से गांवों तक जला ‘आशीर्वाद का दीया’, योजनाओं की रंगोली ने लोगों को किया आकर्षित.

सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए जशपुर जिले में जिला मुख्यालय, विकासखंडों एवं सभी ग्राम पंचायतों में आशीर्वाद का दीया जलाया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वी. बी. जी. राम जी योजना, पीएम जनमन योजना, लखपति दीदी, बिहान दीदी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम आधारित रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से योजनाओं के महत्व को प्रदर्शित करते हुए आशीर्वाद के आकर्षक दीये सजाए गए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस आयोजन के माध्यम से जनसेवा, विकास कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति आभार की भावना व्यक्त की गई।

Jashpur