15.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था उत्तर प्रदेश का 19 वर्षीय आरोपी; ₹7.90 लाख का माल जब्त

15.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था उत्तर प्रदेश का 19 वर्षीय आरोपी; ₹7.90 लाख का माल जब्त

15.500 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का व्यक्ति गिरफ्तार

जप्त संपत्ति एक ट्रॉली बैग में तीन बड़े पैकेट में भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा 15.500 किलोग्राम कीमती 775000 एवं  मोबाइल कीमती 15000 कुल जुमला 790000 रू.

रायपुर : दिनांक 16/ 9 /2026  को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति पुराना धमतरी रोड खिलौना चौक के पास गांजा रखा हुआ है सूचना प्राप्ति पर विधिवत मुखबिर की सूचना एसीपी कार्यालय राजेंद्र नगर भेजा गया एवं विधिवत अनुरूप नियमो का पालन करते हुए घटनास्थल रवाना हुआ ।जहां एक व्यक्ति एक सूटकेस में मादक पदार्थ गंज रखा था जिसे गांजा रखना के संबंध में नोटिस देकर अवैध गांजा रख रखने पर आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहों के 15.500 किलोग्राम गांजा एवं एक नाग मोबाइल कुल जुमला कीमती 790000 रुपए को जप्त कर  अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी 17/9/26 के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अपराध क्रमांक  260/2026 धारा 20( बी) NDPS एक्ट

नाम आरोपी – फिरोज खान पिता मैथुन उम्र 19 साल पता लोनी देहात  मुस्तफाबाद चांद मस्जिद के पास गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Crime