जंगल किनारे ग्राहक का इंतजार कर रही थी महिला! कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने दबोचा, 9 लीटर महुआ शराब व ₹100 बिक्री रकम जब्त

जंगल किनारे ग्राहक का इंतजार कर रही थी महिला! कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने दबोचा, 9 लीटर महुआ शराब व ₹100 बिक्री रकम जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़ : ऑपरेशन आघात के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम ने 16 सितंबर 2026 को ग्राम लाखा में कार्रवाई करते हुए 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लाखा रोड किनारे जंगल के पास एक महिला अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद महिला को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम कमला सिदार पति कार्तिक राम कंवर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम लाखा, सरपंच के घर के पास, थाना कोतवाली रायगढ़ बताया। महिला के कब्जे में रखी प्लास्टिक जरिकेन की जांच करने पर 9 लीटर महुआ शराब कीमत ₹900 बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त ₹100 नगद भी जब्त किया गया। बरामद शराब एवं रकम को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा सदर के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, गणेश पैकरा, मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का शामिल रहे।

Crime