रिवर व्यू रोड से अरपा नदी तक बदमाशों का आतंक, सिटी कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा! 4 आरोपी चाकू समेत दबोचे गए, आर्म्स एक्ट में जेल भेजा

रिवर व्यू रोड से अरपा नदी तक बदमाशों का आतंक, सिटी कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा! 4 आरोपी चाकू समेत दबोचे गए, आर्म्स एक्ट में जेल भेजा

दहशतगर्दी करते थाना सिटी कोतवाली से अलग-अलग स्थानों से 04 गुण्डा बदमाशों को धारदार चाकू सहित किया गया गिरफ्तार । २-जप्त हथियार – 04 नग धारदार चाकू

बिलासपुर : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही कर क्षेत्र में अडेबाजों, आदतन बदमाशों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनांक – 15.09.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि आरोपी 01. – लक्की यादव, 02. – • दीप उर्फ दीपू श्रीवास 03 – विक्की यादव 04 – शिवा यादव के द्वारा घटना स्थल रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला के पास एवं अरपा नदी कच्ची रोड के पास धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहे हैं कि मुखबीरों की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी 01. –लक्की यादव, 02.- दीप उर्फ दीपू श्रीवास 03 – विक्की यादव 04 – शिवा यादव को पकड़ा गया जिनके पास धारदार 04 नग चाकू मिला आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध क्रमशः अप.क्र. 522, 523, 524, 525 / 26, धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी :-

01.लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हारपारा करबला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

२-दीप उर्फ दीपू श्रीवास पिता स्व हेमंत श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास टिकरापारा कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

03.विक्की यादव पिता स्व. कन्हैया यादव उम्र 25 वर्ष निवासी मित्तल अस्पताल के पास जूनी लाइन कोतवाली जिला बिलासपुर

04.शिवा यादव पिता राजू यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रमचंदन बाडा गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

Crime