सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा की राह, पथलगांव में महज 3 दिन में बना निवास प्रमाण पत्र; हितग्राही जगदीश कुमार ने जताया आभार

सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा की राह, पथलगांव में महज 3 दिन में बना निवास प्रमाण पत्र; हितग्राही जगदीश कुमार ने जताया आभार

सफलता की कहानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सेवा का नया रूप : सेवा सेतु केंद्र से 3 दिन में बना निवास प्रमाण पत्र, हितग्राही जगदीश कुमार ने दिया धन्यवाद

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सेवा सेतु आईडी – सरल समाधान के माध्यम से आम नागरिकों को अब सरकारी सेवाएं घर के पास ही त्वरित गति से मिल रही हैं। लाइन की जगह ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।

पथलगांव के जगदीश कुमार को मिली राहत

जिला जशपुर के पथलगांव तहसील निवासी श्री जगदीश कुमार को निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। इस पर उन्होंने सेवा सेतु केंद्र, पथलगांव में निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

3 दिन में हुआ समाधान

हितग्राही श्री जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने 11 तारीख को आवेदन किया था और मात्र 3 दिवस के भीतर ही उनका निवास प्रमाण पत्र बनकर प्राप्त हो गया। निर्धारित समय से पहले सेवा मिलने से वे काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रमाण पत्र मिलने से वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।

हितग्राही ने जताया आभार

निवास प्रमाण पत्र समय पर मिलने पर श्री जगदीश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन जशपुर का आभार व्यक्त किया है।

Jashpur