त्योहारी सीजन के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई
NDPS एक्ट के तहत 04 आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत 01 आरोपी एवं ऑनलाइन सट्टा लिखाने वाले 01 आरोपी पर कार्रवाई, 08 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग, निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.09.2026 को विभिन्न मामलों में कुल 14 आरोपियों/व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
अपराध क्रमांक 469/2026 में धारा 21(बी) NDPS एक्ट के तहत 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LZ 9586 में रखी प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrazepam की 19 पत्तियों में कुल 183 टैबलेट बरामद की गई।
अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई
थाना उरला क्षेत्र में शराब अवैध रूप से बेचते हुए पाए जाने पर लोकेश वघेल उर्फ डोंगा, पिता भोजराम वघेल, उम्र 29 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 470/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 33 पाउच देशी मदिरा, कुल 5.940 लीटर, कीमत ₹2,640/- जप्त की गई।
ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई
थाना खमतराई क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लिखाने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना खम्हारडीह में 03, थाना पंडरी में 01, थाना गुढ़ियारी में 03 तथा थाना खमतराई में 01 व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 08 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग, निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ, शराब, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य आपराधिक
गतिविधियों की रोकथाम के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


