नशे के सौदागरों पर उरला पुलिस का बड़ा एक्शन! हीरा गार्डन के पास घेराबंदी कर 4 आरोपी दबोचे, 183 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद; NDPS एक्ट में कार्रवाई

नशे के सौदागरों पर उरला पुलिस का बड़ा एक्शन! हीरा गार्डन के पास घेराबंदी कर 4 आरोपी दबोचे, 183 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद; NDPS एक्ट में कार्रवाई

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम अछोली हीरा गार्डन के पास आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते पकड़ा गया रंगेहाथ।

आरोपियों के कब्जे से 183 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया गया है जप्त।

घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन को भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,20,000/- रूपये।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 469/2026 धारा 22ख एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

रायपुर : सुखे नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्था की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 16.09.26 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना उरला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अछोली हीरा गांर्डन के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन में अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है और बिक्री करने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम युवराज धु्रव, सौरभ यादव, आकाशदीप तथा नीरज देवांगन निवासी रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चारो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रजपैम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सभी आरोपियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 183 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

(1)    युवराज ध्रुव उर्फ निक्की पिता मोहनलाल धु्रव उम्र 19 वर्ष निवासी दोंदेखुर्द थाना   विधानसभा जिला रायपुर।

(2)    सौरभ यादव पिता नमेश्वर यादव उम्र 19 वर्ष निवासी  मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर

(3)    आकाशदीप पिता सुजीत उम्र 24 साल निवासी दोंडे खुर्द थाना विधानसभा जिला रायपुर

(4)    नीरज देवांगन पिता गणेश देवांगन उम्र 19 साल हाल पता ग्राम गुमा थाना उरला जिला रायपुर

Crime