उमरपोटी बोगदा पुल के पास गांजा बेचने का आरोप, उतई पुलिस ने आरोपी को दबोचा; 2 किलो 12 ग्राम गांजा, नकदी और स्कूटर जब्त

उमरपोटी बोगदा पुल के पास गांजा बेचने का आरोप, उतई पुलिस ने आरोपी को दबोचा; 2 किलो 12 ग्राम गांजा, नकदी और स्कूटर जब्त

उतई पुलिस की कार्रवाई—उमरपोटी बोगदा पुल के पास गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 02 किलो 12 ग्राम गांजा, नगदी एवं वाहन जप्त

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उमरपोटी बोगदा पुल के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थ की बिक्री करते आरोपी को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 02 किलो 12 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये है, बरामद किया गया।

मौके से 4,010 रुपये नगद तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जूपिटर वाहन क्रमांक CG 07 CY 0302 जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 16.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

दिनांक 16.09.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उमरपोटी स्थित बोगदा पुल के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेही व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में संदेही ने अपना नाम भूपेन्द्र उर्फ राजू गायकवाड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी भाठापारा वार्ड क्रमांक 13, ग्राम परसदा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद बताया। गवाहों के समक्ष नियमानुसार तलाशी लिए जाने पर उसके पास रखे क्रीम रंग के थैले से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 02 किलो 12 ग्राम पाया गया। मौके से 4,010 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस जूपिटर क्रमांक CG 07 CY 0302 भी जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 465/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर उमरपोटी बोगदा पुल के पास ग्राहकों को अवैध रूप से बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से गांजा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

घटना स्थल

उमरपोटी बोगदा पुल के पास, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. भूपेन्द्र उर्फ राजू गायकवाड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी भाठापारा वार्ड क्रमांक 13, ग्राम परसदा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।

जप्त सामग्री

1. मादक पदार्थ गांजा—02 किलो 12 ग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये।

2. नगद राशि—4,010 रुपये।

3. घटना में प्रयुक्त टीवीएस जूपिटर वाहन क्रमांक CG 07 CY 0302।

अपराध क्रमांक एवं धाराएं

अपराध क्रमांक 465/2026, धारा 20(ख)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध परिवहन से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Crime