कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पामगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! मुखबिर की सूचना पर दबिश, 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पामगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! मुखबिर की सूचना पर दबिश, 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पामगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर -चांपा : जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी

पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए अपने कब्जे में रखा हुआ है। सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से आरोपी रविदास महंत उम्र 43 वर्ष, निवासी सरखो चौकी नैला, हाल मुकाम पामगढ़, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमत ₹2,000 बरामद कर धारा आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी एवं आकाश कलोसिया का सराहनीय योगदान रहा।

Crime