रात के अंधेरे में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई—भागने के फिराक में था आरोपी, दबोचकर पकड़ा भेजा न्यायिक रिमांड पर
आरोपी सुनील यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा
जांजगीर चांपा : जिले के थाना बलौदा क्षेत्र का मामला में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विवरण घटना दिनांक 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे आरोपी सुनील यादव द्वारा घर में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 453/2026, धारा 74, 332(सी) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
SP के निर्देशन में तत्काल दबिश,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क एवं डॉ मेखलेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू ,महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार एवं बृजपाल बर्मन।


