गुंडागर्दी, अवैध वसूली, चाकू लेकर घूमने एवं अवैध शराब के विरुद्ध मध्य जोन पुलिस की सख्त कार्यवाही
विगत दो दिनों में 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार — 07 आरोपियों से धारदार चाकू बरामद, 01 आर्म्स एक्ट का स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 01 अवैध शराब एवं 01 गुंडागर्दी के मामलों में की गई कार्यवाही
रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, मध्य जोन में डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विगत दो दिनों में कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर घूमने, लोगों को डराने-धमकाने, अवैध रूप से पैसे की मांग करने, गुंडागर्दी करने, न्यायालयीन वारंटी की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
थाना गंज — 03 आरोपी गिरफ्तार
इकबाल शेख, उम्र 21 वर्ष को एक्सप्रेस-वे रोड, चुनाभट्ठी के पास धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया।
शिवा नायक उर्फ छुरा, उम्र 19 वर्ष को एक्सप्रेस-वे रोड, चुनाभट्ठी स्थित पुरानी देशी शराब भट्ठी के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराते-धमकाते हुए पकड़ा गया।
नितिन हरिजन उर्फ बिड़ी, उम्र 21 वर्ष को तेलघानी नाका ओव्हरब्रिज के नीचे धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना मौदहापारा — 04 के विरुद्ध कार्यवाही
फिरोज खान, उम्र 33 वर्ष को मेकाहारा अस्पताल स्लम के पास धारदार स्टील का चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
देवराम बघेल, उम्र 25 वर्ष को मरही माता मंदिर रोड, लक्ष्मी मेडिकल के सामने धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से लकड़ी के मूठ वाला लोहे का धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में मयंक सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फोकट पारा, देवेंद्र नगर, रायपुर तथा विधि से संघर्षरत बालक को बॉम्बे मार्केट के पास, बिजली ऑफिस के सामने धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
विधि से संघर्षरत बालक का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उक्त बालक को नियमानुसार बाल न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
आर्म्स एक्ट के स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी
अभियान के दौरान धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंटी मोहम्मद मोहसिन अली, उम्र 19 वर्ष, पिता कमाल अली, निवासी पंडरी की भी गिरफ्तारी की गई।
थाना गोलबाजार — गुंडागर्दी एवं अवैध वसूली के प्रयास पर कार्यवाही
ऋषभ रक्सेल के विरुद्ध डीकेएस अस्पताल ऑटो स्टैंड के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्का से मारपीट करने की शिकायत पर कार्यवाही की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना सिटी कोतवाली — अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही
छगन मरावी, उम्र 45 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास ईदगाह भाठा, थाना आजाद चौक, रायपुर को गांधी मैदान चौड़ी के पास अवैध शराब रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से सिंडिकेट व्हिस्की के 30 पाव, कुल 05 लीटर 400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल कीमत ₹3,600/- है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
मध्य जोन पुलिस की स्पष्ट चेतावनी
सार्वजनिक स्थानों पर चाकू अथवा अन्य हथियार लेकर घूमने, हथियारों का प्रदर्शन करने, आम नागरिकों को धमकाने, गुंडागर्दी एवं अवैध वसूली करने, न्यायालयीन वारंटियों तथा अवैध शराब रखने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मध्य जोन पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


