सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव में आयोजित कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने तैयार किया डायवर्सन एवं पार्किंग प्लान
रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आम नागरिकों के बड़ी संख्या में उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम का समय लगभग सायं 19:00 बजे निर्धारित है।
कार्यक्रम के दौरान मरीन ड्राइव एवं आसपास के मार्गों पर बड़ी संख्या में नागरिकों एवं वाहनों के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात के सुचारू संचालन एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक डायवर्सन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख डायवर्सन व्यवस्था
1. तेलीबांधा थाना तिराहा से तेलीबांधा चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर आने वाले वाहनों को तेलीबांधा थाना तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
2. कटोरा तालाब की ओर से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को कटोरा तालाब चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
3. शंकर नगर की ओर से भारत माता चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को अनुपम नगर चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
4. शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
5. कटोरा तालाब/इनकम टैक्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से डायवर्ट किया जाएगा।
इन मार्गों पर आवागमन एवं पार्किंग प्रतिबंधित
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा—
भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक — दोनों ओर
भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडर ब्रिज तक — दोनों ओर
भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक — दोनों ओर
आनंद नगर चौक से भारत माता चौक एवं कटोरा तालाब चौक तक — दोनों ओर
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों एवं अतिथियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस द्वारा निम्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है—
बस एवं कार पार्किंग
गॉस मेमोरियल ग्राउंड
मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक
ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
शांति नगर विमतारा रोड
सूर्य नमस्कार केनाल रोड
BTI ग्राउंड, शंकर नगर
यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें। सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें, ताकि यातायात का सुचारू संचालन एवं आपातकालीन वाहनों का आवागमन बाधित न हो।
आम नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि 17 सितंबर 2026 को सायं कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
कार्यक्रम में आने वाले नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग एवं डायवर्सन का पालन करें।
यातायात पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान परिस्थितियों के अनुसार आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकता है। नागरिकों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।


