त्योहारों से पहले नॉर्थ जोन में पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा! चाकू लेकर घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—कुल 10 लोगों पर कसा कानून का शिकंजा

त्योहारों से पहले नॉर्थ जोन में पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा! चाकू लेकर घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—कुल 10 लोगों पर कसा कानून का शिकंजा

गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नॉर्थ जोन पुलिस का सतत एवं सघन जांच अभियान

चाकू रखने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई एवं 07 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कुल 10 व्यक्तियों पर कार्रवाई

रायपुर : गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सतत एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को नॉर्थ जोन क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान चाकू रखने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस प्रकार आज की कार्रवाई में कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चाकू रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

थाना गुढ़ियारी

थाना गुढ़ियारी द्वारा अलग-अलग कार्रवाई में चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले 02 युवकों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में रामनगर रेलवे लाइन के पास एक युवक द्वारा हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। आरोपी खिलेश निर्मलकर पिता छन्नू लाल निर्मलकर उम्र 18 वर्ष 07 माह, निवासी शारदा किराना स्टोर के पास, भरत नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू, कुल लंबाई 11.2 इंच बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

दूसरी कार्रवाई में जनता कॉलोनी, सियान सदन के सामने एक व्यक्ति द्वारा हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। आरोपी शुभम राव मूले पिता राजेश राव मूले उम्र 31 वर्ष, निवासी विकास नगर गुढ़ियारी, रायपुर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार नोकदार चाकू, कुल लंबाई 10.9 इंच बरामद कर जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 412/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है तथा विवेचना जारी है।

थाना उरला

थाना उरला द्वारा अपराध क्रमांक 466/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी हिमांशु वर्मा पिता गोविंद वर्मा, निवासी उरला के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना पंडरी द्वारा 02 इस्तगासा में 02 अनावेदकों के विरुद्ध, थाना खम्हारडीह द्वारा 01 इस्तगासा में 01 अनावेदक के विरुद्ध तथा थाना खमतराई द्वारा 04 इस्तगासा में 04 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार आज नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सतत एवं सघन जांच अभियान के दौरान कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें चाकू रखने/लहराने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शामिल है।

गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी, जांच एवं कार्रवाई जारी है।

Crime