ताला टूटा, घर हुआ साफ… लेकिन पुलिस ने चोरों का खेल बिगाड़ दिया! बिर्रा पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, चोरी के टीवी, पंखा और टुल्लू पंप समेत 40 हजार का माल बरामद

ताला टूटा, घर हुआ साफ… लेकिन पुलिस ने चोरों का खेल बिगाड़ दिया! बिर्रा पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, चोरी के टीवी, पंखा और टुल्लू पंप समेत 40 हजार का माल बरामद

चोरी के 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, चोरी गया 40,000 रूपये का मशरूका बरामद

थाना बिर्रा पुलिस की गुप्त सूचना से आरोपियों तक पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : प्रार्थी दिनांक 13.09.2026 को अपने पूरे परिवार के साथ जिला सरगुजा के ग्राम चांदो से काम कर अपने घर वापस आया तो देखा कि घर के बाहर व अंदर के कमरों का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। घर से 02 नग टी.वी., 03 नग छत पंखा, 01 नग मोटर पंप, स्टील, पीतल, कांसे के बर्तन, चांदी की बिछिया 03 नग, सोने का लॉकेट 01 नग, चांदी का बाजू बंद 01 नग कुल कीमती लगभग 40,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान संदेही 01. दिलहरण कश्यप पिता साखीराम उम्र 31 वर्ष, 02. शिव कुमार जांगड़े पिता अवधराम जांगड़े उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी सेमरिया थाना बिर्रा से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी दिलहरण कश्यप के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके घर से चोरी गया मशरूका 02 नग टी.वी., 01 नग सीलिंग फैन, 01 नग टुल्लू पंप कुल कीमती 40,000/- रूपये को समक्ष गवाहन के बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

 1. दिलहरण कश्यप पिता साखीराम उम्र 31 वर्ष निवासी सेमरिया

2. शिव कुमार जांगड़े पिता अवधराम जांगड़े उम्र 26 वर्ष निवासी सेमरिया

जप्त मशरूका – 02 नग टी.वी., 01 नग सीलिंग फैन, 01 नग टुल्लू पंप कीमती 40000/- रूपये

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े,  प्रधान आरक्षक गौतम गोविन्द पांडे आरक्षक जनक कश्यप थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Crime