नौकरी पक्की’ कहकर बिछाया ठगी का जाल! 5 युवकों से रकम और दस्तावेज लिए, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

नौकरी पक्की’ कहकर बिछाया ठगी का जाल! 5 युवकों से रकम और दस्तावेज लिए, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

नाकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : दिनांक 14/09/ 2026 को  प्रार्थी रथ लाल लहरी निवासी लगरा चौकी मोपका ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की यह 12वीं एवं आईटीआई की पढ़ाई किया है इसके गांव का सुमित केवट वर्ष 2025 में जुलाई माह में बोला कि मेरा नेताओं से अच्छा जान पहचान है तुम्हारा एनटीपीसी में नौकरी लगा दूंगा इसके लिए 50000 तुरंत लगेगा तब या भरोसे में आकर उसे तत्काल 34000 rs phone pay से दे दिया था और अपना आई टी आई एवं स्कूली प्रमाण पत्र दिया था इसी प्रकार फरहदा निवासी विमल केवट से 65000 रु, कंचनपुर के ईश्वर केवट से ₹50000 रु,कंचनपुर के संजय केवट से ₹40000 रु तथा लगरा के सूर्य प्रकाश केवट से 24000 नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी कर ले लिया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आरोपी सुमित केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

नाम आरोपी _ सुमित केंवट पिता राजकुमार केवट उम्र 28 साल निवासी लगरा चौकी मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर

अपराध क्रमांक _ 1322/26

धारा _ 318(4)BNS

Crime