कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; बोरी से 4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; बोरी से 4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

गांजा के विरुद्ध सरस्वती नगर पुलिस की कार्यवाही

4.015 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जप्त गांजे की कीमत लगभग 02 लाख रूपये

रायपुर : दिनांक 10.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेडा स्थित ओवरब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि मिश्रा निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 4.015 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 02 लाख रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – रवि मिश्रा पिता रमेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी सुलभ के पास कुकुरबेडा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

Crime