आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना लवन में ‘शांति समिति’ की बैठक हुई संपन्न
गणेश चतुर्थी, तीज एवं पोला पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
तहसीलदार श्रीमती कल्पना वर्मा, पुलिस अधिकारी, सरपंच, पार्षद एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु किया गया जागरूक
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 10.09.2026 को थाना लवन परिसर में क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, कोटवारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ‘शांति समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक तहसीलदार श्रीमती कल्पना वर्मा एवं थाना लवन पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें आगामी गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज, पोला एवं अन्य त्योहारों के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश: शांति एवं सौहार्द: सभी समुदायों व समितियों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
1. शासकीय गाइडलाइन का पालन: गणेशोत्सव के दौरान शासन व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने हेतु समितियों को निर्देशित किया गया।
2. साइबर जागृति अभियान के तहत दी गई जानकारी:- बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया गया। इसमें पुलिस द्वारा वर्तमान में हो रहे विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड (जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी/लोन फ्रॉड आदि) के तरीकों को समझाते हुए इनसे बचाव के उपाय बताए गए। नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करने की सलाह दी गई।
बैठक में उपस्थिति:- इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती कल्पना वर्मा, थाना लवन का पुलिस बल, स्थानीय सरपंच, पार्षद, कोटवार, गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


