घर में घुसकर नगदी रकम चोरी कर ले जाने वाले 01 नाबालिक सहित आरोपी को चंद घटे में किया गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा पड़ोसी के घर में रखे गुल्लक से नगदी रकम 33,000 रूपये को किया गया था चोरी।
आरोपी व नाबालिक से चोरी के पैसों से खरीदे मोबाईल को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –
1. गौरव श्यामले पिता मुरलीधर श्यामले उम्र 19 वर्ष, निवासी मदनपुर थाना रतनपुर
2. एक नाबालिक बालक
बिलासपुर : दिनाँक 08/09/2026 को ग्राम मदनपुर निवासी प्रार्थिया नीलम श्यामले थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 06/08/2026 से 10/08/2026 के दरमियानी प्रार्थिया अपने घर में नही थी, तभी कोई इसके घर का दरवाजा धक्का देकर खोलकर घर में रखे गुल्लक जिसमें लगभग 30,000 रूपये था चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, उक्त संबंध में थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर पुलिस द्वारा मुखबीर लगाकर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान प्रार्थिया के घर के पास रहने वाले 02 व्यक्तियों पर संदेह होने से संदेही गौरव श्यामले निवासी मदनपुर को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपने 01 नाबालिक साथी के साथ मिलकर पड़ोसी नीलम श्यामले के घर से गुल्लक चोरी कर तोड़ना व उसमें रखे 33,000 रूपये को आपस में बॉट कर मोबाईल लेना व कुछ पैसों को खर्च करना बताने से, आरोपी व नाबालिक दोनों से 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी व नाबालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल साहू, सउनि पवन सिंह, आर. आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।


