जिले में 01 जून से अब तक 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 83.8 प्रतिशत
जशपुरनगर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 10 सितम्बर 2026 तक कुल 7685.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 9171.6 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 83.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
बीते 24 घंटों में जिले में कुल 4.9 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा कुनकुरी में 2.6 मिमी, बगीचा में 1.8 मिमी और सन्ना में 0.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं जशपुर, मनोरा, दुलदुला, फरसाबहार, कांसाबेल, पत्थलगाँव और बागबहार में आज कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। 01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1207.9 मिमी हुई है जो सामान्य 923.9 मिमी का 130.7 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1051.0 मिमी, सन्ना में 910.0 मिमी, कांसाबेल में 821.1 मिमी और बगीचा में 751.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जशपुर में 715.3 मिमी, पत्थलगाँव में 675.7 मिमी, दुलदुला में 647.5 मिमी, बागबहार में 513.2 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 392.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।


