मालवीय रोड पर तीसरे दिन भी चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा! सड़क पर फैला सामान अंदर कराया, ठेले हटाए और नो-पार्किंग में 3 वाहनों पर जुर्माना

मालवीय रोड पर तीसरे दिन भी चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा! सड़क पर फैला सामान अंदर कराया, ठेले हटाए और नो-पार्किंग में 3 वाहनों पर जुर्माना

मालवीय रोड में  लगातर तीसरे दिन भी यातायात पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

दुकानों के बाहर  सड़क पर  रखे गए सामान अंदर कराया, ठेले हटाए एवं नो-पार्किंग में 3 वाहनों पर कार्यवाही

रायपुर : रायपुर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रैफिक डॉ अर्चना झा के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क एवं फुटपाथ पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मालवीय रोड क्षेत्र में तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

यह कार्यवाही एसीपी ट्रैफिक कमल जीत पाटले के नेतृत्व में यातायात थाना कालीबाड़ी प्रभारी एवं उनकी टीम तथा अतिक्रमण कार्यवाही हेतु गठित यातायात पुलिस की टीम द्वारा की गई।

कार्यवाही के प्रमुख बिंदु—

दुकानों के बाहर सड़क की ओर सामान निकालकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को समझाइश देते हुए सामान दुकान के अंदर कराया गया।

सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले ठेले एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।

यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए नो-पार्किंग में खड़े 3 वाहनों पर कार्यवाही की गई।

उक्त तीनों वाहनों पर ₹300-₹300 का नो-पार्किंग जुर्माना लगाया गया।

दुकानदारों एवं वाहन चालकों को भविष्य में सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क आम नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए है, अतः सड़क पर सामान, ठेले अथवा वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Crime