02.09.2026 से 08.09.2026 तक पश्चिम क्षेत्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा
वारंटी, चाकूबाज, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई
पश्चिम क्षेत्र में 150 आरोपियों/व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
29 प्रकरणों में लगभग 88 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
12 चाकूबाजों से 12 चाकू बरामद
एनडीपीएस एक्ट के 03 प्रकरणों में 04 आरोपी गिरफ्तार, 16.83 किलो गांजा सहित नशीली सामग्री जब्त
64 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया
कोटपा एक्ट के तहत अलग से 282 प्रकरणों में 282 व्यक्तियों पर कार्रवाई
रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र, रायपुर रोबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक, पुरानी बस्ती एवं न्यू राजेन्द्र नगर के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 02.09.2026 से 08.09.2026 तक पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न धाराओं के तहत कुल 150 आरोपियों/व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
1. स्थायी वारंट –
स्थायी वारंट के 04 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
2. गिरफ्तारी वारंट –
गिरफ्तारी वारंट के 37 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 37 वारंटियों/आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
3. आबकारी एक्ट –
अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत 29 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 29 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 88 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
4. आर्म्स एक्ट –
अवैध हथियार रखकर घूमने एवं सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 12 प्रकरणों में 12 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 12 नग चाकू बरामद किए गए।
5. एनडीपीएस एक्ट –
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 03 प्रकरण दर्ज कर 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 830 ग्राम गांजा, 42 नग नशीली/कीमती टैबलेट, लगभग ₹600 की सामग्री तथा 01 नग स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई।
6. प्रतिबंधात्मक कार्रवाई –
अपराध एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु धारा 170 बीएनएसएस एवं धारा 126/135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 59 प्रकरणों में 64 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार जेल भेजा गया।
कुल कार्रवाई का संक्षिप्त आंकड़ा
स्थायी वारंटी गिरफ्तार – 04
गिरफ्तारी वारंटी/आरोपी गिरफ्तार – 37
आबकारी एक्ट – 29 आरोपी
आर्म्स एक्ट – 12 आरोपी
नडीपीएस एक्ट – 04 आरोपी
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – 64 व्यक्ति
कुल – 150 आरोपी/व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।
इसके अतिरिक्त पश्चिम क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए 25 गुंडा बदमाशों एवं 19 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।
कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान
सार्वजनिक स्थानों एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान कुल 282 प्रकरण दर्ज कर 282 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थानावार कार्रवाई :
थाना पुरानी बस्ती – 25 प्रकरण, 25 व्यक्ति
थाना कबीर नगर – 127 प्रकरण, 127 व्यक्ति
थाना डी.डी. नगर – 130 प्रकरण, 130 व्यक्ति
कुल – 282 प्रकरण एवं 282 व्यक्ति।
इस प्रकार निर्धारित अवधि में पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा वारंटियों, अवैध शराब कारोबारियों, मादक पदार्थों से जुड़े आरोपियों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 150 व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जबकि कोटपा एक्ट के तहत अलग से 282 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई रहेगी जारी
पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार, वारंटी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों, नशाखोरी तथा असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


