अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी को डी.डी. नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 6.300 बल्क लीटर बरामद।
जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,500/- एवं बिक्री रकम ₹150/- जप्त।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने थाना डी.डी. नगर पुलिस की लगातार कार्रवाई।
रायपुर : डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरा चौक डी.डी. नगर के पास, इन्द्रप्रस्थ गेट नंबर-02 वंडरलैंड रोड में एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिनाश निषाद, पिता रतन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सरोना बीएसयूपी कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 14, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया। आरोपी के पास रखे प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 35 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव में 180 एम.एल., कुल 6.300 बल्क लीटर शराब, कीमत लगभग ₹3,500/- तथा शराब बिक्री की रकम ₹150/- बरामद हुई। पुलिस द्वारा शराब एवं बिक्री रकम को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 558/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी अभिनाश निषाद, पिता रतन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सरोना बीएसयूपी कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 14, थाना डी.डी. नगर, रायपुर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


