नशीली गोलियों का खेल बेनकाब, ग्राहक तलाश रहा 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 42 Nitrazepam टैबलेट, ₹600 नकद और बाइक समेत ₹40,936 का माल जब्त

नशीली गोलियों का खेल बेनकाब, ग्राहक तलाश रहा 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 42 Nitrazepam टैबलेट, ₹600 नकद और बाइक समेत ₹40,936 का माल जब्त

प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बिक्री करते आरोपी को डी.डी. नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा Nitrazepam Tablets IP, Nitrosun-10 की कुल 42 नग टैबलेट बरामद।

नशीली टैबलेट की बिक्री से प्राप्त ₹600/- नगदी भी जप्त।

घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CR-7685 जप्त।

आरोपी के विरुद्ध धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई वैधानिक कार्रवाई।

रायपुर : डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध नशीली पदार्थ बेचने वाले  के विरुद्ध अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है l रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुशालपुर तालाब किनारे, अग्रोहा कॉलोनी, रायपुर में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखकर ग्राहक की तलाश में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलेश्वर यादव, पिता मनहरण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कुलगांव, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग बतायाआरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से Nitrazepam Tablets IP, Nitrosun-10 के कुल 04 पत्ते/स्ट्रिप एवं खुले टैबलेट सहित कुल 42 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत ₹336/-, नशीली दवा की बिक्री रकम ₹600/- तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CR-7685, अनुमानित कीमत ₹40,000/- जप्त की गई। इस प्रकार प्रकरण में कुल लगभग ₹40,936/- का मशरूका जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 557/2026 धारा 22(बी) नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-कुलेश्वर यादव, पिता मनहरण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कुलगांव, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

42 नग Nitrazepam (Nitrosun-10) टैबलेट – ₹336/-,

बिक्री रकम ₹600/- एवं

हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल CG-07-CR-7685 – ₹40,000/-,

कुल जुमला कीमत लगभग ₹40,936/

Crime