ठेले में खुलेआम बेच रहा था अवैध शराब, पलारी पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों दबोचा; देशी मसाला और गोवा शराब बरामद

ठेले में खुलेआम बेच रहा था अवैध शराब, पलारी पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों दबोचा; देशी मसाला और गोवा शराब बरामद

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को ग्राम भरूवाडीह में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹3480 कीमत मूल्य का 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला/अंग्रेजी गोवा शराब किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.09.2026 को थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम भरूवाडीह में घेराबंदी कर अपने ठेला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹3480 कीमत मूल्य का 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला/अंग्रेजी गोवा शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 363/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- गैंदराम जांगडे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भरूवाडीह थाना पलारी

Crime