नौकरी लगाने के नाम पर ₹2 लाख ऐंठे, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र! तेलीबांधा पुलिस ने खोला बड़ा फर्जीवाड़ा, आरोपी की भूमिका की जांच जारी

नौकरी लगाने के नाम पर ₹2 लाख ऐंठे, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र! तेलीबांधा पुलिस ने खोला बड़ा फर्जीवाड़ा, आरोपी की भूमिका की जांच जारी

फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला

थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 381/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

रायपुर : प्रार्थी विनोद कुमार वर्मा, निवासी रायपुर द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाने के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसका उपयोग किया गया। शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर दस्तावेजों एवं प्राप्त तथ्यों की जांच की जा रही है।

विवेचना के दौरान गवाह हेमंत साहू पिता रामगोपाल साहू निवासी कसडोल से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्रकरण में आरोपी कृष्णा अवस्थी का नाम सामने आया है। विवेचना में यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपी कृष्णा अवस्थी पिता कुंजराम अवस्थी उम्र 53  वर्ष पता ग्राम रिसदा  थाना पलारी जिला बलौदाबाजार के द्वारा नौकरी लगाने के लिए हेमंत साहू से दो लाख रुपया लिया गया था, जिसके एवज में फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया था  कृष्णा अवस्थी थाना पलारी के एक अन्य प्रकरण? अपराध क्रमांक 347/2026  धारा 318(4),336(3),337,338,340(2),3(5) में वर्तमान में जेल में निरुद्ध है।

चूंकि आरोपी वर्तमान में अन्य प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है, अतः इस प्रकरण में उसकी पूछताछ एवं आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय से विधिवत आदेश प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित फर्जी नियुक्ति पत्र, दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी विवेचना जारी है।

Crime