बैंकर्स समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर

बैंकर्स समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर

बैंकर समिति की बैठक मे शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

बलौदाबाजार : खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक जनपद पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार के सभाकक्ष में  गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक मे अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर एवं जनपद सीईओ पी सी पटेल उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यतः शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से  पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण, एनआरएलएम योजना, कृषको को दिए जाने वाले ऋण किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय, मछली पालन,पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि पर भी चर्चा हुई.

डिज़िटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में आरोह एनजीओ संस्था जो सीएफएल के माध्यम से विभिन्न स्थानों में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे कार्यों में बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी  सहयोग प्रदान करें।

Chhattisgarh