साइबर ठगों से सावधान! उतई में 1000 जवानों को साइबर सुरक्षा का पाठ, OTP, UPI फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचने के बताए तरीके

साइबर ठगों से सावधान! उतई में 1000 जवानों को साइबर सुरक्षा का पाठ, OTP, UPI फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचने के बताए तरीके

सीआईएसएफ आरटीसी उतई के लगभग 1000 ट्रेनी जवानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में किया गया जागरूक

साइबर जागृति अभियान के तहत थाना उतई पुलिस टीम ने सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उतई पहुंचकर लगभग 1000 ट्रेनी जवानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।

ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, KYC अपडेट, बैंकिंग एवं UPI फ्रॉड से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, साइबर ब्लैकमेलिंग तथा अनजान लिंक और अज्ञात मोबाइल एप्लीकेशन से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने तथा संबंधित बैंक को सूचना देने की प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित जवानों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी गई।

दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत थाना उतई पुलिस द्वारा सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उतई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दुर्ग : पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर जागृति अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस टीम द्वारा सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उतई (CISF RTC UTAI) में पहुंचकर लगभग 1000 ट्रेनी जवानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, बैंकिंग फ्रॉड एवं UPI फ्रॉड सहित सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग एवं साइबर ब्लैकमेलिंग के संबंध में जानकारी देते हुए सावधानी बरतने के उपाय बताए गए।

उपस्थित जवानों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को समझाइश दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV, PIN, UPI PIN, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज साझा नहीं करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा अज्ञात मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा संबंधित बैंक को तत्काल सूचना देने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें और अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Chhattisgarh