पुराने पैसों की वसूली के विवाद में मारपीट से हुई मृत्यु के मामले में 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में गिरफ्तार 05 आरोपियों सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार
होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद में मृतक के साथ मारपीट की गई थी, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विवेचना के दौरान प्रथम चरण में 02 आरोपियों को तथा दिनांक 02.02.2026 को द्वितीय चरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से प्राप्त तथ्यों के आधार पर 01 अन्य आरोपी रवि शर्मा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर रवि शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दिनांक 24.01.2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद में मृतक के साथ मारपीट की गई थी। उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु होने पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई तथा क्रमशः सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग : दिनांक 25.01.2026 को थाना सुपेला से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथन एवं स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 24.01.2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी। मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु हो गई।
उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रथम चरण में आरोपी प्रशांत राव एवं लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में शेष आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 02.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर काके उर्फ हरविंदर सिंह, मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर एवं अंकित झा को पकड़ा गया। पूछताछ एवं प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से प्राप्त तथ्यों के आधार पर 01 अन्य आरोपी रवि शर्मा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उक्त अपराध में शामिल होना पाए जाने पर आरोपी रवि शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस प्रकार प्रकरण में कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद के दौरान मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु हो गई।
घटना स्थल
होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट, दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
2. लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर, दुर्ग। (पूर्व गिरफ्तार)
3. काके उर्फ हरविंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग।(पूर्व गिरफ्तार)
4. मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग।(पूर्व गिरफ्तार)
5. अंकित झा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग।(पूर्व गिरफ्तार)
6. रवि शर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खण्डेलवाल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 37, दुर्ग।
जप्त सामग्री
प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की पुलिस टीम द्वारा मर्ग जांच से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण, आरोपियों की पतासाजी, लगातार दबिश एवं पूछताछ के माध्यम से क्रमशः सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा साक्ष्य संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आर्थिक अथवा व्यक्तिगत विवादों का समाधान कानून हाथ में लेकर न करें। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस अथवा संबंधित वैधानिक माध्यम से शिकायत करें। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


