व्यापार विहार में उठाईगिरी करने वाले विधी से संघर्षरत् बालक एवं आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।
कार का दरवाजा खोलकर किया गया था उठाईगिरी।
आरोपी के कब्जे से 10000 रूप्ये नगद एवं आटो किया गया जप्त।
थाना तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
नाम आरोपी- चंद्रिका प्रसाद जांगडे पिता संतराम जांगडे उम्र 34 साल सा. कचरा मोहल्ला डीपूपारा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है मोपका में किराना दुाकन का संचालन करता है। दिनाक 29.08.2026 को किराना सामान लेने व्यापार विहार गया था उसी दौरान कार के दराज से 50000 रूपये नगद रखकर दुकान अंदर चला गया था अज्ञात आरोपी के द्वारा उठाईगिरी करने कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी थाना तारबाहर नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन पर एक विधी से संघर्षरत् बालक कार के दरवाजा को खोलकर पैसा निकालते दिखा। उक्त बालक एवं इसके पिताजी से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये आरोपी चंद्रिका प्रसाद जांगडे के कब्जे से 10000 रूपये नगद एवं आटो को जप्त कर आरोपी को गिर. कर विधीवत् कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रआर 196 सालिक राम कर्ष, आर नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।


