बोरियागेट मार्ग पर मनमानी पड़ी भारी! बीच सड़क भारी वाहन खड़े कर यातायात रोकने वाले 3 चालकों पर BNS की धारा 285 में केस, वाहन जब्त

बोरियागेट मार्ग पर मनमानी पड़ी भारी! बीच सड़क भारी वाहन खड़े कर यातायात रोकने वाले 3 चालकों पर BNS की धारा 285 में केस, वाहन जब्त

बोरियागेट मार्ग पर बीच सड़क भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा।

यातायात पुलिस ने 03 भारी वाहनों पर BNS की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज कर वाहन किए जप्त।

 बोरियागेट मार्ग में बीच सड़क भारी वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर रहे थे।

 सड़क पर भारी वाहन खड़ा करने से आम नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए की गयी कार्यवाही।

यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पुलिस उप उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 02 सितम्बर 2026 को बोरियागेट मार्ग में यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बीच सड़क पर भारी वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले 03 भारी वाहन चालकों के विरुद्ध BNS की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज कर वाहनों को जप्त किया गया।

कार्यवाही के दौरान निम्न वाहन एवं वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई:-

1- वाहन क्रमांक CG 07 CU 3036 चालक – राकेश कुमार, खुर्सीपार निवासी।

2- वाहन क्रमांक CG 04 JC 9121 चालक – शिव कुमार, कैंप-01 निवासी।

3- वाहन क्रमांक CG 07 JC 1550 चालक – इन्दर चौधरी, कैंप-02 निवासी।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है कि मुख्य मार्ग, सड़क के बीच अथवा ऐसे स्थान पर भारी वाहन खड़ा न करें, जिससे यातायात बाधित हो या सड़क दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो। सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े भारी वाहनों के कारण मार्ग संकरा होने के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है तथा दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं जानबूझकर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Crime