ग्राम लांजा में बिक्री करने लिए अपने घर में अवैध गांजा छिपाकर रखने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से ₹50,000 कीमत मूल्य का कुल 6.761 किलोग्राम अवैध गांजा किया गया जप्त
थाना सिमगा एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, ग्राम लांजा में दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ दबोचा
आरोपी के कब्जे से गांजा, घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी मोटरसाइकिल एवं ओप्पो मोबाइल सहित (कुल जुमला कीमती ₹1,17,000 जप्त
उड़ीसा से गांजा लाकर अपने घर में रखकर बिक्री करने की बात आरोपी ने की स्वीकार
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के तहत की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिमगा एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम लांजा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
बलौदाबाजार-भाटापारा : दिनांक 02.09.2026 को थाना सिमगा एवं सायबर सेल को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लांजा निवासी नेपाल जोशी अपने घर में बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत समस्त कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम लांजा में आरोपी के मकान पर दबिश दी गई।
जब्ती एवं कार्यवाही:- दबिश के दौरान संदेही के घर की तलाशी लेने पर उसके कमरे से एक प्लास्टिक बोरी में 05 अलग-अलग पैकेटों में रखा 6.761 किलोग्राम (6 किलो 761 ग्राम) अवैध गांजा (कीमती ₹50,000/-) बरामद हुआ। सांथ ही आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त होंडा एसपी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 22 AG 9165, कीमती ₹55,000/-) तथा एक ओप्पो मोबाइल (कीमती ₹12,000/-) कुल जुमला कीमती ₹1,17,000/- विधिवत जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा राज्य से गांजा खरीदकर अपनी मोटरसाइकिल से लाया था और घर में रखकर बिक्री कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 20(B) NDPS Act दर्ज कर उसे दिनांक 02.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सह-आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:- नेपाल जोशी पिता होरीलाल जोशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लांजा, थाना सिमगा


