अभियान संवेदना में कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गांव पहुंचते ही गिरफ्तार, मुखबिर तंत्र ने फरार आरोपी को दबोचा

अभियान संवेदना में कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गांव पहुंचते ही गिरफ्तार, मुखबिर तंत्र ने फरार आरोपी को दबोचा

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा

रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में महिला एवं नाबालिक बच्चों की  शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे हैं “अभियान संवेदना” के तहत कापू पुलिस ने कल नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी दिनेश एक्का निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है ।

थाना पत्थलगांव जिला जशपुर से 27 अगस्त को थाना कापू में असल अपराध के लिए भेजे गए अपराध डायरी पर थाना कापू में आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

घटना को लेकर अपराध के प्रार्थी एवं पीड़िता उसकी पुत्री (18 वर्ष) से पूछताछ कर कथन लिया गया । प्रार्थी ने बताया कि उसकी लड़की जिसकी वर्तमान उम्र 18 वर्ष है, बीते 24 अगस्त को पेट में दर्द होना बताई जिसे सरकारी अस्पताल पत्थलगांव ले जाकर इलाज कराया जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे गर्भवती होना बताया था उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेजें । बालिका से पूछताछ में उसने बताया कि उसके गांव (थाना कापू क्षेत्र) में पिछले 3 साल से दिनेश एक्का उसके मामा के घर आना जाना कर रहता है उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह गर्भवती हुई है । आरोपी दिनेश एक्का अपराध कायम के बाद से फरार हो गया था ।

थाना प्रभारी कापू निरीक्षक दाताराम तिर्की द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपी को उसके गांव आने पर दबिश देकर आरोपी दिनेश एक्का पिता रमेश एक्का उम्र 20 साल निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव जिला जशपुर नगर को हिरासत में लिया गया जिसे कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी धरजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के सुपरविजन पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक दाताराम तिर्की, थाना प्रभारी कापू, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, देवलाल राठिया, लक्ष्मी कैवर्त एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Crime