पुलिस कार्रवाई : 2009 के एक्सीडेंट केस का वारंटी गिरफ्तार ! न्यायालय से जारी स्थाई वारंट पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश.

पुलिस कार्रवाई : 2009 के एक्सीडेंट केस का वारंटी गिरफ्तार ! न्यायालय से जारी स्थाई वारंट पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश.

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र में लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आ.क्रमांक 265/09 धारा 279, 337, 338 भा.द.वि. के मामले  में फरार चल रहे आरोपी रामभरत विश्वकर्मा आत्मज ननका विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन शिव मंदिर के पास थाना गांधीनगर के प्रकरण में उपस्थित नहीं रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime