फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी : जशपुर में बनेगा आधुनिक स्टेडियम, राज्य सरकार ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा शानदार सुविधा के साथ बड़ा अवसर.

फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी : जशपुर में बनेगा आधुनिक स्टेडियम, राज्य सरकार ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा शानदार सुविधा के साथ बड़ा अवसर.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटबॉल स्टेडियम के लिए 5.49 करोड़ स्वीकृत.

जशपुर : जशपुर के खेल प्रेमियों और फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिला मुख्यालय में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने स्टेडियम के लिए 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस सुविधा के बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर खेल मैदान और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। साथ ही जशपुर की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए नया मंच मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस स्टेडियम के बनने से जशपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा अपने ही जिले में मिल सकेगी और जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जशपुर जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Exclusive Jashpur