जशपुर में मानसून का जोरदार असर : 3 महीने में 7466.7 मिमी बारिश, मनोरा में सामान्य से 43% प्रतिशत ज्यादा, फरसाबहार सबसे पीछे.
जिले में 01 जून से अब तक 7466.7 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 88.5 प्रतिशत.
जशपुर : जशपुर जिले में इस मानसून अब तक सामान्य बारिश का करीब 88.5 प्रतिशत हिस्सा दर्ज हो चुका है। 1 जून से 31 अगस्त तक जिले में कुल 7466.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि 10 वर्षों का औसत 8438.1 मिमी है। बीते 24 घंटे में ही 170.8 मिमी बारिश हुई। मनोरा सबसे अधिक बारिश वाला क्षेत्र रहा, जहां अब तक 1171.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वहीं फरसाबहार में सबसे कम 387.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 31 अगस्त 2026 तक कुल 7466.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 8438.1 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 88.5 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
बीते 24 घंटों में जिले में कुल 170.8 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा मनोरा में 58.2 मिमी, सन्ना में 23.1 मिमी, दुलदुला में 21.4 मिमी और जशपुर में 20.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं बगीचा में 18.7 मिमी, कुनकुरी में 10.8 मिमी, कांसाबेल में 6.2 मिमी, बागबहार में 5.3 मिमी, फरसाबहार में 4.1 मिमी और पत्थलगांव में 3.0 मिमी वर्षा हुई।
01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1171.1 मिमी हुई है जो सामान्य 817.2 मिमी का 143.3 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1018.1 मिमी, सन्ना में 880.7 मिमी, कांसाबेल में 815.3 मिमी, बगीचा में 726.2 मिमी, जशपुर में 676.7 मिमी, पत्थलगांव में 666.1 मिमी, दुलदुला में 625.9 मिमी, बागबहार में 499.5 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 387.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।


