जिस वार्ड बॉय पर लगा था नशे में घायल मरीजों की ड्रेसिंग करने का आरोप, उसकी नौकरी गई! वायरल वीडियो के बाद 29 अगस्त को सेवा समाप्त, अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल

जिस वार्ड बॉय पर लगा था नशे में घायल मरीजों की ड्रेसिंग करने का आरोप, उसकी नौकरी गई! वायरल वीडियो के बाद 29 अगस्त को सेवा समाप्त, अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल

जशपुर जिला अस्पताल के वार्ड बॉय की सेवा समाप्त

जीवन दीप समिति का कर्मी था

जशपुर : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मिडिया जशपुर जंक्शन में “नशे में ड्रेसिंग “किया गया जिस पर जिला अस्पताल की व्यवस्था में उठे सवाल” के संबंध में विडियो वायरल हुआ है। वायरल विडियों में प्रदर्शित हो रहा है कि जिला अस्पताल जशपुर में कार्यरत वार्ड बॉय (जीवनदीप कर्मी) के द्वारा नशे में धुत पाया गया है।

 तथा संबंधित के द्वारा नशे की हालत में ड्रेसिंग संबंधित कार्य किया गया है। तद्संबंध में यह है कि उक्त वायरल विडियो के संबंध में नशे की हालत में ड्रेसिंग कार्य किए जाने वाले जीवनदीप कर्मी ‌वार्ड बॉय की सेवा छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लघंन व विपरीत पाई जाने पर दिनांक 29.08.2026 को सेवा समाप्त कर दी गई है।

Breaking Jashpur