सार्वजनिक जगह पर 12 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था आरोपी! खुर्सीपार पुलिस ने दबोचा, कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाली टीम सम्मानित

सार्वजनिक जगह पर 12 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था आरोपी! खुर्सीपार पुलिस ने दबोचा, कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाली टीम सम्मानित

देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने वाली खुर्सीपार पुलिस टीम के सभी छह अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

खुर्सीपार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर  देशी कट्टा बंदूक लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ते हुए उसके कब्जे से 12 बोर की कंट्रीमेड पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया था।

 उक्त त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना खुर्सीपार के छह अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को कुल 1100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की प्रशंसा की गई।

थाना खुर्सीपार क्षेत्र में देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने एवं हथियार बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम के छह अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

दुर्ग : दिनांक 25.08.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा बंदूक लहराकर स्वयं को क्षेत्र का दबंग बताते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।

सूचना प्राप्त होते ही थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम सोना, उम्र 38 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग के कब्जे से 12 बोर की 01 देशी कट्टा बंदूक एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं समन्वय के साथ की गई कार्रवाई को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सराहनीय कार्य एवं सम्मान

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना खुर्सीपार के निम्न अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया—

1. निरीक्षक लक्ष्मण कंवर, थाना प्रभारी खुर्सीपार — 300 रुपये नगद पुरस्कार।

2. सउनि तुलसीराम बिंझेकर, थाना खुर्सीपार — 200 रुपये नगद पुरस्कार।

3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 1534 राम नारायण यदु — 150 रुपये नगद पुरस्कार।

4. आरक्षक क्रमांक 842 चुमक सिन्हा — 150 रुपये नगद पुरस्कार।

5. आरक्षक क्रमांक 691 शैलेश यादव — 150 रुपये नगद पुरस्कार।

6. आरक्षक क्रमांक 1642 राजकुमार दलई — 150 रुपये नगद पुरस्कार।

कुल नगद पुरस्कार राशि — 1100 रुपये।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों की सूचना एवं सहयोग से ऐसी घटनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Chhattisgarh