अनाचार करने के मामले में थाना अजाक पुलिस की सख्त त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद चन्द घंटे में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा : इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना अजाक में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी रजत दीवान ने उससे जान- पहचान बढ़ाई। इसी दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ जबरन अनाचार किया गया, उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अजाक में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में DSP अजाक सतरूपा तारम द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। दौरान विवेचना पुलिस द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र के आरोपी रजत दीवान की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ किए जाने के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में DSP अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे एवं थाना अजाक स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


