नशे के कारोबार पर नवागढ़ पुलिस का बड़ा वार! बाइक की डिक्की से बरामद हुआ 2 किलो गांजा, 46 वर्षीय आरोपी दबोचा गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा

नशे के कारोबार पर नवागढ़ पुलिस का बड़ा वार! बाइक की डिक्की से बरामद हुआ 2 किलो गांजा, 46 वर्षीय आरोपी दबोचा गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा

थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी—मोटरसाइकिल की डिक्की से मिला 02 किलो गांजा

नशे के कारोबार पर नवागढ़ पुलिस का प्रहार—NDPS एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

जांजगीर चांपा : जिले के थाना नवागढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹1,00,000/

 मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी

दिनांक 22.08.26 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खलील मोहम्मद निवासी वार्ड क्रमांक 01 नवागढ़, थाना नवागढ़ द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से रखा हुआ है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए में थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

मोटरसाइकिल की डिक्की से 02 किलो गांजा बरामद

आरोपी के मोटर सायकल को विधिवत तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से 02 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है। पुलिस द्वारा गांजे एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया गया।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

मामले में आरोपी खलील मोहम्मद निवासी नवागढ़ के विरुद्ध NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी खलील मोहम्मद उम्र 46 साल निवासी वार्ड क्रमांक 01 नवागढ़, थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गांजा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़, ASI रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Crime