सूरजपुर पुलिस हुई हाईटेक! 60 विवेचकों को मिले स्मार्ट मोबाइल, अब ई-साक्ष्य ऐप से होगी डिजिटल जांच—अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई होगी और ज्यादा पुख्ता

सूरजपुर पुलिस हुई हाईटेक! 60 विवेचकों को मिले स्मार्ट मोबाइल, अब ई-साक्ष्य ऐप से होगी डिजिटल जांच—अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई होगी और ज्यादा पुख्ता

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल द्वारा जिले के 60 विवेचकों को हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन किया वितरण।

आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी विवेचना, ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा।

विवेचकों को डिजिटल ऐप्स प्रोटोकॉल का प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग करने के दिए निर्देश।

नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विवेचना, महिला एवं बाल सुरक्षा, सुदृढ़ बीट व्यवस्था तथा यातायात सुधार पर रहेगा विशेष फोकस।

सूरजपुर : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी, तकनीक सक्षम एवं साक्ष्य-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) द्वारा जिले के 60 विवेचकों को हाईटेक स्मार्ट मोबाइल का वितरण किया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने कहा कि जनता को समय पर न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विवेचना गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं कानून सम्मत हो इसी उद्धेश्य की पूर्ति के लिए यह हाईटेक स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक विवेचक अपराध की विवेचना निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध रूप से करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। जिले के सभी विवेचक ई-साक्ष्य ऐप का शत प्रतिशत उपयोग करते हुए घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, फोटो, वीडियो, लोकेशन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन करें, जिससे विवेचना अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाईटेक स्मार्ट मोबाइल के माध्यम से विवेचक घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन, वरिष्ठ अधिकारियों से त्वरित समन्वय तथा अनुसंधान संबंधी कार्यों का प्रभावी निष्पादन कर सकेंगे, जिससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता एवं न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Chhattisgarh