जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उचित मूल्य दुकानों के युक्तियुक्तकरण योजना के तहत नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में 05 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानें खोली जाएंगी।
खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार 500 राशनकार्ड वाले क्षेत्र के लिए 01 नई उचित मूल्य दुकान स्थापित की जाती है। इसी आधार पर जशपुर नगर के लिए 05 नई दुकानें खोले जाने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच समिति से परीक्षण-जांच की गई है।
खाद्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि संस्था-समिति का पात्र-अपात्र होने संबंधी दावा-आपत्ति 31 अगस्त 2026 तक स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


