साइबर जागृति अभियान के तहत सेंट्रल जोन में 1400 से अधिक विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
साइबर हाइजीन, डिजिटल सिक्योरिटी एवं सुरक्षित साइबर वर्ल्ड पर रहा विशेष फोकस
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत आज रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं विद्यार्थियों के बीच व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान DCP सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त DCP विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1400 विद्यार्थियों तक साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता का संदेश पहुंचाया गया।
तक्षशिला लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम
विद्यार्थियों को समझाया गया कि आज पढ़ाई, करियर, communication एवं दैनिक जीवन का बड़ा हिस्सा Digital World से जुड़ा है। ऐसे में इंटरनेट का उपयोग केवल तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ Digital World को Explore करने का विषय भी है।
Cyber Hygiene रहा आज के अभियान का विशेष फोकस
आज के कार्यक्रमों में विशेष रूप से Cyber Hygiene पर जोर दिया गया।
जिस प्रकार व्यक्ति अपने शरीर की hygiene और अपने आसपास के वातावरण की स्वच्छता का ध्यान रखता है, उसी प्रकार अपने Mobile, Social Media Accounts, Digital Devices एवं Online Behaviour की भी नियमित Cyber Hygiene आवश्यक है।
विद्यार्थियों को बताया गया कि—
– अनजान links, files एवं applications को बिना जांचे open/install न करें।
– मोबाइल एवं applications को समय-समय पर update रखें।
– WhatsApp में Privacy Settings, Two-Step Verification एवं Linked Devices की जांच करते रहें।
– OTP, UPI PIN, Password, CVV आदि किसी के साथ साझा न करें।
– Social Media पर personal information, location एवं निजी दस्तावेजों को अनावश्यक रूप से public न करें।
– बच्चों एवं किशोरों के लिए Parental Controls का उपयोग करें तथा Online Content पर निगरानी रखें।
– Gaming Apps एवं अन्य applications की Age Rating को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप ही applications का उपयोग करने दें।
Malicious Link, File, App एवं Spyware से बचाव
कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को Malicious Links, Malicious Files एवं Malicious Apps की पहचान तथा उनसे होने वाले संभावित नुकसान के बारे में बताया गया।
संदिग्ध file या link की जांच के लिए VirusTotal जैसे security utility के उपयोग की जानकारी दी गई। VirusTotal files एवं URLs का विभिन्न security engines के माध्यम से analysis उपलब्ध कराता है, जिससे suspicious content के संबंध में अतिरिक्त संकेत प्राप्त किए जा सकते हैं।
साथ ही विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि किसी भी suspicious file में व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी हो तो उसे public scanning service पर upload करने से पहले privacy implications का ध्यान रखना चाहिए।
Sanchar Saathi के TAFCOP की दी गई जानकारी
विद्यार्थियों को Sanchar Saathi के TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) के बारे में भी जानकारी दी गई।
TAFCOP के माध्यम से नागरिक अपने नाम पर जारी mobile connections की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अनजान अथवा fraudulent connections की पहचान कर उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे समय-समय पर यह जांच करें कि उनके नाम पर कोई ऐसा mobile connection तो सक्रिय नहीं है, जिसका वे स्वयं उपयोग नहीं कर रहे हैं।
National Cyber Crime Reporting Portal की उपयोगिता
कार्यक्रमों में National Cyber Crime Reporting Portal की उपयोगिता के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि cyber crime की स्थिति में online complaint/reporting के लिए National Cyber Crime Reporting Portal का उपयोग किया जा सकता है। पोर्टल पर दर्ज शिकायतें संबंधित State/UT Police authorities द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए देखी जाती हैं।
साथ ही विद्यार्थियों को Cyber Volunteer Programme के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि जागरूक नागरिक जिम्मेदार तरीके से cyber safety ecosystem में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
सेंट्रल जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम
आज सेंट्रल जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से—
– गुजराती स्कूल — थाना देवेंद्र नगर
– शासकीय हाई स्कूल, लाभांडी — थाना तेलीबांधा
– बी.पी. पुजारी स्कूल — थाना सिविल लाइन
– तक्षशिला लाइब्रेरी, नगर निगम रायपुर — महिला थाना, कोतवाली एवं गोलबाजार थाना का संयुक्त अभियान
– शासकीय डेंटल कॉलेज, मरही माता चौक — थाना मौदहापारा
– निवेदिता स्कूल, गुरुनानक चौक — थाना गंज
में विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।


