थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने मामले में की त्वरित कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा किया गया जप्त.
नाबालिग सम्बन्धी गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही.
अंबिकापुर : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। पर्याप्त अपराध साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 17/08/2026 को कोटछाल सीतापुर हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर निवासी महेश्वर गुप्ता द्वारा प्रार्थी के नाबालिग लड़की पीड़िता को गलत आशय से छेड़छाड़ किया गया हैं। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 519/26 धारा 137(2), 74, बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी महेश्वर गुप्ता को पकड़ कर पूछताछ की गई, आरोपी द्वारा अपना नाम महेश्वर गुप्ता आत्मज ईश्वरचंद गुप्ता उम्र 24 वर्ष साकिन कोटछाल सीतापुर हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुरेश पैकरा, आरक्षक मोतीलाल सक्रिय रहे।


