नाबालिग बालिका को अपृहत कर जबरदस्ती विवाह कराने वाले 18 माह से फरार ईनामी आरोपी दम्पत्ति गिरफ्तार
फरार दम्पत्ति के विरूद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की गई थी नगद ईनाम की घोषणा
रायपुर : प्रार्थिया निवासी गुढ़ियारी ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.02.2025 की रात्रि लगभग 03.00 बजे घर से बिना बताये चली गई हैं, जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी में गुम इंसान दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिाकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करने के साथ-साथ तकनिकी साक्ष्यों के माध्यम से गुमइंसान बालिका को दस्तयाब किया गया।
दस्तयाब गुम बालिका से घटना के संबध्ंा में पूछताछ करने पर उसके द्वारा राजेश नामक व्यक्ति द्वारा उसे बहला फुसलाकर मध्यप्रदेश छतरपुर ले जाना तथा छतरपुर मध्यप्रदेश में बाबूलाल नामक व्यक्ति से जबरदस्ती विवाह कराना बताया गया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अप.क्र 55/2025 धारा 137(2), 64, 143, 144, 61 बी.एन.एस.एवं 4, 6 पॉक्सों एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी राजेश यादव एवं बाबूलाल की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान दिनांक 01.04.2025 को टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी बाबूलाल अहिरवार तथा सुषमा पटेल को गिरफ्तार कर पकड़कर घटना के संबध्ंा में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मुख्य आरोपी राजेश यादव एवं उसकी पत्नि लक्ष्मी यादव द्वारा उन्हें गुम बालिका को 01 लाख रूपये में बिक्री करना बताया गया।
आरोपी राजेश यादव एवं लक्ष्मी यादव घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों आरोपी राजेश यादव एवं लक्ष्मी यादव के रायपुर में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उनकी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। दोनो से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राजेश यादव द्वारा अपनी पत्नि लक्ष्मी यादव के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ स्वयं का नाम राजेन्द्र कामड़े होना बताया।
जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01.राजेंद्र कामडे पिता वामनराव कामडे उम्र 40 साल ग्राम टेंडवा थाना लांजी जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश)
(02) लक्ष्मी यादव पति श्याम बिहारी यादव उम्र 34 साल पता ग्राम पेंड्राकापा थाना कोतवाली जिला मुंगेली


