रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुरानी बस्ती पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे आरोपी को दबोचा, 13.928 किलो मादक पदार्थ बरामद, आरोपी पहुंचा जेल.

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुरानी बस्ती पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे आरोपी को दबोचा, 13.928 किलो मादक पदार्थ बरामद, आरोपी पहुंचा जेल.

डीसीपी पश्चिम ज़ोन रॉबिंसन गुड़िया,एडीसीपी राहुल देव शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डीसीपी पश्चिम जोन में नशे के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी करवाई की जा रही हैं, इसी क्रम में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती ने सूचना के आधार पर अवैध गांजा बेचने वाले के ख़िलाफ़ प्रभावी करवाई की हैl

दिनांक 14.08.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बांधपारा क्षेत्र में एक युवक सफेद फूल बांह की कमीज एवं काला लोवर पहने हुए चोरी एवं बैग में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अल्ताफ उर्फ बाबू, पिता अब्दुल हमीद, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांधपारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से मिले मादक पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल 13.928 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,08,920/- है। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Crime