कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण
अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
जशपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर निवास एवं कलेक्टोरेट में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


