जशपुर में चुनावी जागरूकता की बड़ी तैयारी! 17 साल की उम्र में ECINET से एडवांस आवेदन से लेकर Form-6 तक समझाया, नोडल अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

जशपुर में चुनावी जागरूकता की बड़ी तैयारी! 17 साल की उम्र में ECINET से एडवांस आवेदन से लेकर Form-6 तक समझाया, नोडल अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उ‌द्देश्य से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय तथा समस्त हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी संस्थानों में ELC के नियुक्तं सभी नोडल अधिकारियों को District Level Master Traniners (DLMTs) के माध्यम से जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में दिनांक 13.08.2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।

उक्त कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीप नोडल अधिकारी, जशपुर के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिसमें 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक अग्रिम रूप से ECINET MOBILE APP के माध्यम से आवेदन कर सकते है तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिक किसी भी समय फार्म-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म 6 जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कर सकते है। फार्म के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 में संपर्क कर सकते है।

उक्त कार्यशाला में श्री अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी, जशपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर हरिओम द्विवेदी तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालय तथा समस्त हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी संस्थानों में ELC के नियुक्तं सभी नोडल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jashpur