बछड़े को दफनाने के मिले पैसों ने कराया खून, हिस्सा मांगने पर भड़के पिता-पुत्र, लकड़ी-पत्थर से सिर कुचला, युवक की मौत, दोनों गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

बछड़े को दफनाने के मिले पैसों ने कराया खून, हिस्सा मांगने पर भड़के पिता-पुत्र, लकड़ी-पत्थर से सिर कुचला, युवक की मौत, दोनों गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.08.2026 की शाम करीबन 08:00 बजे प्रार्थी अघनू राम कोरवा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कंदराई पाठ, थाना सन्ना जिला जशपुर के द्वारा थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 10.08.2026 को सुबह उसके गांव का आरोपी फगुआ राम कोरवा व बृजनाथ राम कोरवा जो कि पिता पुत्र है लकड़ी बेचने सन्ना आए थे तथा उसी दिन उसका भाई मृतक फगुआ राम भी अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बेचने सन्ना आए हुए थे, इसी दौरान ग्राम सन्ना के ही एक राजू नामक व्यक्ति के द्वारा, आरोपियों को अपने घर के मृत बछड़े की दफनाने के लिए कहा गया, जिसे कि आरोपियों के द्वारा दफना दिया गया, जिसके एवज में आरोपियों को रुपए मिले थे, इसी दौरान पंचायत भवन सन्ना के पास आरोपियों व मृतक फगुआ राम की मुलाकात हुई, जहाँ मृतक फगुआ राम के द्वारा,  मृत बछड़े को दफनाने पर मिले रुपए में अपने हिस्से की मांग करने पर, आरोपियों के द्वारा अपने पास रखे लकड़ी के बहिंगा व पास पड़े पत्थर से विवाद करते हुए, मृतक फगुआ राम के सिर में वार कर दिया गया, जिससे कि फगुआ राम बेहोश हो गया, जिसे कि एंबुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु जशपुर ले जाते वक्त, रास्ते में फगुआ राम की मृत्यु हो गई।

प्रकरण में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट पर थाना में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस के द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, डॉक्टर के द्वारा पोस्ट-मार्टम कराया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट के कारण मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उनके विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के बहिंगा व पत्थर को भी जप्त कर लिया गया है।

Crime Jashpur