डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों समेत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक.
बैठक में लम्बित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत एवं म्यूल अकाउण्ट एवं पीओएस के लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश.
गुमशुदा व्यक्तियों की खोज का अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर तलाश करने के हेतु निर्देशित किया गया.
सड़क दुर्घटना के मामलों में प्रभावी कमी लाने, यातायात के नियमों की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित.
बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार औचक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने थाना/चौकी प्रभारियों को किया गया निर्देशित, थाना/चौकी प्रभारी स्वयं रहे फिल्ड में उपस्थित.
थाना आये फरियादियों को धैर्य पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने डीआईजी एवं एसएसपी के सख्त निर्देश, गुम मोबाइल एवं स्थाई वारंटी तमिली अभियान की भी बैठक में की गई समीक्षा.
खात्मा-खारजी के प्रकरणों को माननीय न्यायालय से स्वीकृति लेने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश.
समस्त थाना/चौकी प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों को बीट प्रभारी नियुक्त कर उनके मोबाईल नंबरों को प्रत्येक गांवों में चस्पा कर साझा किया जावे, तथा सूचना संकलन हेतु व्हॉटसअप ग्रुप तैयार कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया.
समस्त थाना प्रभारियों को गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश इत्यादि की लगातार एवं सतत चेकिंग करने तथा आदतन बदमाशों के जिला बदर के नये प्रकरण तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया.
प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की कार्यवाही में बढ़ोतरी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.
अंबिकापुर : अंबिकापुर में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर लंबित मामलों पर कड़ा रुख अपनाया। बैठक में अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत, फरार आरोपियों, म्यूल अकाउंट और पीओएस मामलों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही गुमशुदाओं की तलाश, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और बैंक-एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज पुलिस को-ऑर्डिनेशन के सभा-कक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियों समेत थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना/चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचकों को प्रकरण को अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को NAFIS में एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम में अद्यतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के मामलों में प्रभावी कमी लाने हेतु यातायात के नियमों की अवहेलना कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्तियों की खोज हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान में जारी अभियान मुस्कान एवं तलाश को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया।
वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम में एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को आभूषण की दुकानों, राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को स्वयं फिल्ड में मौजूद रहकर विजीबल पेट्रोलिंग करने दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), उपपुलिस अधीक्षक लाइन श्री अमृत कुजूर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तूल सिंह पट्टावी, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

