पत्थलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रथ मेला में खुड़खुड़िया पट्टी एवं गोटी से जुआ खेलाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
दो जुआ फड़ों से ₹77,240 नगद सहित जुआ सामग्री जप्त, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा रथ मेला का.
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
पुलिस ने मौके से खुड़खुड़िया पट्टी, 06 नग प्लास्टिक की गोटी, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई, लाल रंग का लगभग 03 लीटर क्षमता का पेट्रोमैक्स गैस लैंप, सहित जुआ खेलने एवं खेलाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री को किया जप्त.
जशपुर : जशपुर के पत्थलगांव में रथ मेला जुए का अड्डा बन गया था, जहां खुड़खुड़िया पट्टी और गोटी से खुलेआम रुपये-पैसे का दांव लगाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दोनों फड़ों से कुल 77,240/- रुपये नकद और जुआ खेलने-खेलाने की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
जशपुर जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा स्थित रथ मेला में खुड़खुड़िया पट्टी एवं गोटी के माध्यम से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगवाकर जुआ खेलाने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.08.2026 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा स्थित रथ मेला में कुछ व्यक्तियों द्वारा खुड़खुड़िया नामक जुआ खेलाया जा रहा है तथा रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगवाया जा रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक लखेश कुमार साहू एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा रथ मेला पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर देखा गया कि सार्वजनिक स्थान पर सीसी रोड में पेट्रोमैक्स गैस लैंप की रोशनी में दो अलग-अलग जुआ फड़ लगाकर खुड़खुड़िया पट्टी एवं गोटी से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगवाकर जुआ खेलाया जा रहा था।
पुलिस को देखकर जुआ खेलने वाले कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि जुआ खेलाने वाले आरोपियों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई करते हुए पहले जुआ फड़ से आरोपी निराकार खुटिया, विजय भगत, अगस्तु भगत एवं नितेश किण्डो के फड़ एवं कब्जे से ₹42,810/- नगद बरामद किया गया।
वहीं दूसरे जुआ फड़ से आरोपी दिलीप खलखो, अकबर किण्डो एवं रंजीत किण्डो के फड़ एवं कब्जे से ₹34,430/- नगद बरामद किया गया।
इस प्रकार दोनों जुआ फड़ों से कुल ₹77,240/- नगद राशि जप्त की गई। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से — खुड़खुड़िया पट्टी, 06 नग प्लास्टिक की गोटी, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई, लाल रंग का लगभग 03 लीटर क्षमता का पेट्रोमैक्स गैस लैंप, सहित जुआ खेलने एवं खेलाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जप्त की।
दो अलग-अलग अपराध दर्ज –
आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के प्रावधानों का उल्लंघन करना पाए जाने पर
पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में प्रकरण में अपराध क्रमांक 168/2026 एवं 169/2026, धारा 3(2), 4 एवं 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 09.08.2026 को सभी 07 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1.निराकार खुटिया, पिता चक्रधर खुटिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी लुड़ेग तेन्दुपारा, थाना पत्थलगांव।
2.विजय भगत, पिता बहल साय, उम्र 44 वर्ष, निवासी लुड़ेग (पण्डरीबहला), थाना पत्थलगांव।
3.अगस्तु भगत, पिता स्व. राम भगत, उम्र 45 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
4.नितेश किण्डो, पिता करम साय, उम्र 34 वर्ष, निवासी घरजियाबथान (झगरापारा), थाना पत्थलगांव।
5.दिलीप खलखो, पिता अदालाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
6.अकबर किण्डो, पिता दिलीप किण्डो, उम्र 43 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
7.रंजीत किण्डो, पिता बजरू किण्डो, उम्र 36 वर्ष, निवासी घरजियाबथान, थाना पत्थलगांव।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक लखेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक 45, 147 एवं आरक्षक 28, 667, 568, 648, 326 सहित थाना पत्थलगांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जशपुर पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
प्रकरण के बारे में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में एक मेले में खुड़खुड़िया के माध्यम से जुआ खिलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जुआ-सट्टा जैसे गतिविधियों पर नजर बनाए हुई है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

